{"_id":"5c155ccfbdec2255d34539b8","slug":"111544903887-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभव जी द्वारा भेजी गई खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुभव जी द्वारा भेजी गई खबर
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 ट्रेवल्स कंपनियों पर एक्साइज ने मारा छापा, रिकार्ड जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने शनिवार को टूर एंड ट्रेवल्स की 6 कंपनियों के कार्यालयों पर छापेमारी की। डिपार्टमेंट ने जीएसटी चोरी को लेकर कंपनियों के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। एक सप्ताह में टैक्स का आंकलन कर इन कंपनियों पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि इन कंपनियों की दिल्ली, अमृतसर, मनाली, हनुमानगढ़ व अन्य शहरों के लिए बसें चलती हैं। इन्हें ई-टिकट पर जीएसटी देना होता है, लेकिन कंपनियां अदा नहीं कर रही हैं और न ही विभाग में रजिस्टर्ड हैं।
विभाग ने यह रेड सेक्टर-22, 34 कजहेड़ी और सेक्टर-43 आदि जगहों पर की हैं। इन कंपनियों में सेक्टर-34 इंडो कैनेडियन, जमींदार टूर एंड ट्रेवल्स, स्वामी ट्रेवल्स, मूनलाइट ट्रेवल्स, हैरी ट्रैवल्स और विजय ट्रैवल्स शामिल हैं। विभाग ने बसों में भी चेकिंग करने के साथ यात्रियों और चालकों के बयान दर्ज किए। शनिवार देर शाम 3 घंटे तक कार्रवाई जारी रही। यह कार्रवाई एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर जितेंदर यादव के निर्देश पर की गई। बता दें कि विभाग काफी समय से इन कंपनियों पर नजर रख रहा था, क्योंकि टैक्स चोरी को लेकर इनकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं।