{"_id":"5b92e58e867a557ebb22d3be","slug":"111536353678-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद ने प्रशासक को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद ने प्रशासक को लिखी चिट्ठी
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिख महिलाओं के चालान काटने पर शिरोमणि अकाली दल नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आश्वासन के बाद भी दोपहिया वाहन चलाते समय सिख महिलाओं के काटे जा रहे चालान को लेकर शिरोमणि अकाली दल नाराज है और चंडीगढ़ इकाई अध्यक्ष हरदीप सिंह ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की और से आश्वासन दिया गया था कि 15 सितंबर तक बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर सिख महिलाओं के चालान नहीं काटें जाएंगे, लेकिन शहर में इस आश्वासन के विपरित चालान काटे जा रहे हैं। इकाई अध्यक्ष हरदीप सिंह ने पत्र लिख पूछा है कि यह धोखा क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की नोटिफिकेशन 6 जुलाई 2018 में सिख महिलाओं का हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है, उसके खिलाफ उन्होंने रोष प्रदर्शन किया था। हालांकि उस समय चंडीगढ़ प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि 15 सितंबर तक चालान नहीं काटे जाएंगे, लेकिन फिर भी शहर में सिख महिलाओं के दोपहिया वाहन चलाते समय चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर वादे से मुकरने का आरोप लगाया है।