फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   झपटमारी की वारदात में पंजाब पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार

झपटमारी की वारदात में पंजाब पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार

Wed, 27 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
झपटमारी की वारदात में पंजाब पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार
पंजाब के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन


नोट: फोटो सहित
-----------------------------

झपटमार निकला पंजाब पुलिस का कांस्टेबल, गिरफ्तार
सबहेड
नशे की लत पूरी करने के लिए करता था वारदात, 25 जून को झपटकर भागा था महिला की चेन

सेक्टर-22 अरोमा लाइट प्वाइंट पर हुई थी वारदात, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने ढूंढ निकाला

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में नुक्कड़ ढाबे के पास बीती 25 जून को महिला संजना के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार झपटमार पंजाब पुलिस का कांस्टेबल निकला। सेक्टर-22 चौकी के पुलिसकर्मियों ने आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दबोच लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली के थाना सोहाणा में तैनात पंजाब पुलिस के कांस्टेबल अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से पंजाब के जिला गुरदासपुर के थाना डेरा बाबा नानक के अंतर्गत पड़ते एक गांव में रहता है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल चंडीगढ़ में झपटमारी की वारदात को अंजाम देने के मकसद से मनीमाजरा निवासी अपनी बहन के पास आता-जाता रहा था। पुलिस जांच में पता लगा कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी करता था। नशे के लिए ही उसने बाइक पर सवार होकर बीते सोमवार को सेक्टर-22 निवासी संजना को निशाना बनाया। वह उक्त ढाबे के समीप महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो आरोपी कई जगह से निकलता दिखाई दिया लेकिन उसकी बाइक का नंबर स्पष्ट नजर नहीं आने के चलते मुखबिरों से मिली सूचना पुलिस के काम आई। बहरहाल, आरोपी किन-किन जगहों पर कुल कितनी वारदातें कर चुका है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने अदालत से उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है ताकि झपटमारी की कुछ अन्य वारदातें सुलझ सकें।
विज्ञापन


चार दिन से ड्यूटी से था गैरहाजिर
आरोपी कांस्टेबल बीते करीब तीन-चार दिन से ड्यूटी नहीं जा रहा था। यूटी पुलिस को जांच में पता लगा कि नशे की लत के चलते वह झपटमारी की वारदातें करने की फिराक में घूम रहा था। इसी कारण वह ड्यूटी से गैरहाजिर था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी से कुछ अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed