फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   17 के बाद फिर से बदलेगा मौसम

17 के बाद फिर से बदलेगा मौसम

Sun, 14 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
17 के बाद फिर से बदलेगा मौसम
17 के बाद फिर बदलेगा मौसम
विज्ञापन

पहाड़ों में बारिश से मैदानी इलाकों का बदलेगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मौसम में बदलाव अगले हफ्ते से देखा जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे हिमाचल में बारिश की संभावना बन रही है। बारिश का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। इससे एक बार फिर से ठंड का दौर लौट सकता है। दिन व रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, चंडीगढ़ में बारिश की फिलहाल संभावना नहीं है। पिछले हफ्ते से अच्छी धूप निकलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि, रात का तापमान अब भी कम दर्ज किया जा रहा है।

शुक्रवार रात का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से ज्यादा है और न ही सामान्य से कम। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 17 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। न तो दिन के तापमान में कोई कमी आएगी और न ही रात के तापमान में। दिन में अच्छी धूप का निकलना जारी रहेगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच और न्यूतनम तापमान 5 से छह डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। हालांकि पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में 48 घंटे शीत लहर जारी रहेगी। इससे दोनों प्रदेश के कुछ स्थानों में ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed