फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सुखना लेक पर चैंपियन शिप

सुखना लेक पर चैंपियन शिप

Sat, 15 Jul 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
सुखना लेक पर चैंपियन शिप
सुखना में पानी कम, रोइंग चैंपियनशिप पर लटकी तलवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सुखना लेक पर पिछले माह से वाटर लेवल कम होने के कारण कई अहम रोइंग चैंपियनशिप नहीं हो पा रहीं हैं। लेक में फैली वीड भी रोइंग की राह का रोड़ा बन रही है। रोइंग खिलाड़ियाें को इस कारण परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब यूनिविर्सिटी को मिली पीयू इंटर यूनिविर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी पर भी तलवार लटक रही है।
हालांकि पंजाब यूनिवर्सिटी के अधिकारी मानसून से उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में लेक में पानी भर जाएगा। वहीं अगर वाटर लेवल फिर भी कम रहता है तो इसके लिए दूसरे विकल्प भी खोजे गए हैं। चैंपियनशिप किसी और जगह पर भी कराई जा सकती है। पंजाब यूनिवर्सिटी के नए सेशन में पीयू इंटर यूनिविर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप लेक पर करवाई जानी है। इसमें कई नामी यूनिवर्सिटी की टीमाें को शिरकत करनी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी में करवानी पड़ी थी चैंपियनशिप
पहले भी यहां पर ओपन नेशनल रोइंग चैंपियनयशिप होनी थी, लेकिन कम पानी की समस्या के कारण उसे सुल्तानपुर लोधी में करवाया गया।
मानसून पर उम्मीद, विकल्प भी है
पीयू के डायरेक्टर स्पोर्ट्स परमिंदर सिंह के अनुसार पीयू इंटर यूनिविर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप होने में अभी टाइम है। उम्मीद है कि वीड की समस्या से निपटारा हो जाएगा। साथ ही मानसून भी आ चुका है इसकेचलते लेक में पानी भर जाएगा और चैंपियनशिप करवाई जा सकेगी। फिर भी अगर यह समस्या जस की तस बनी रहती है तो इसके लिए विकल्प भी खोजे गए हैं। पौंग डैम (तलवाड़ा), रोपड में एक सेंटर है वहां पर भी चैंपियनशिप करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-वीड भी बनी रोइंग में बाधा
-अगर दिक्कत बनी रही तो पौंग डैम (तलवाड़ा) में करवाई जाएगी प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed