फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डीसी ने 10 जून तक का दिया अल्टीमेटम

डीसी ने 10 जून तक का दिया अल्टीमेटम

Wed, 28 Jun 2017 12:37 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने 10 जून तक का दिया अल्टीमेटम
धनास की कच्ची कॉलोनी खाली करने का अल्टीमेटम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
डीसी अजीत बालाजी जोशी ने धनास की कच्ची कॉलोनी को खाली करने के लिए लोगों को अल्टीमेटम भेज दिया है। एस्टेट आफिस ने लोगों को नोटिस भेजकर कॉलोनी को 10 जुलाई से पहले खाली करने को कहा है। 10 जुलाई को सुबह 9 बजे एस्टेट आफिस की ओर से धनास की कच्ची कॉलोनी पर कार्रवाई की जाएगी। धनास की कच्ची कॉलोनी में बनाए गए 350 अवैध मकानों पर एस्टेट आफिस कार्रवाई करने जा रहा है। दूसरी ओर कच्ची कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ बगावत शुरू कर दी है।

यह कॉलोनी खेती की जमीन पर बनी है। वहीं मंगलवार को कच्ची बस्ती में लोगों ने प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ रैली की। रैली में प्रशासन की दोहरी नीतियों पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा। लोगों ने एक ओर मोदी सरकार वर्ष 2021 तक सभी को मकान देने का वादा कर रही है। दूसरी ओर बसे हुए लोगों के घर उजाड़े जा रहे हैं। धनास की कच्ची बस्ती के लोग जिस घर में बैठे हैं, उसे ना तो एक्वायर किया जा रहा है और न ही वह खेती के लायक है। ऐसे में बस्ती गिराने से एक तरफ हजारों लोग बेघर हो जाएंगे। दूसरी तरफ किसानों को किराए से होने वाली आय भी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन



-10 जुलाई को 350 अवैध मकानों पर कार्रवाई करेगी एस्टेट ऑफिस की टीम
-लोगों ने प्रशासन के फैसले के खिलाफ की रैली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed