फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हरियाणा के किसान सिक्किम से सीखेंगे जैविक खेती के गुर

हरियाणा के किसान सिक्किम से सीखेंगे जैविक खेती के गुर

Sat, 17 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के किसान सिक्किम से सीखेंगे जैविक खेती के गुर
सिक्किम में जैविक खेती के गुर सीखेंगे हरियाणा के किसान
विज्ञापन

- किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रशिक्षण के लिए भेजेगा बागवानी विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा के किसान अब सिक्किम में जैविक खेती के गुर सीखेंगे। किसानों के विभिन्न समूहों को सिक्किम भेजा जाएगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा देना है।
सिक्किम, नागालैंड व मेघालय में अधिकांश किसान जैविक खेती करते हैं। वहां के किसानों ने काफी समय पहले से ही पेस्टीसाइड व फर्टिलाइज युक्त खेती (रासायनिक खेती) से तौबा कर ली है। इतना ही नहीं, वहां की सरकारें भी किसानों की रासायनिक फसलों की खरीद नहीं करती। खरीद बंद होने की वजह से किसानों ने रासायनिक खेती करना ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

अब हरियाणा बागवानी विभाग चाहता है कि हरियाणा के प्रगतिशील किसान भी सिक्किम, मेघालय व नागालैंड के किसानों से प्रेरणा लेकर प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा दें। इसलिए हरियाणा स्टेट हार्टीकल्चर डेवलपमेंट एजेंसी ने हरियाणा के किसानों का सिक्किम में प्रशिक्षित टूर की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन डायरेक्टर डा. बीएस सहरावत ने बताया कि इस वक्त सरकार जैविक खेती की ओर बहुत ज्यादा फोकस कर रही है। इसलिए विभाग चाहता है कि हरियाणा में बागवानी भी जैविक हो। वहां किसानों को जैविक किस्मों, जैविक खेती करने के तौर-तरीकों से भी अवगत करवाया जाएगा और किसानों के खेतों में भी विजिट करवाया जाएगा। उनके अनुसार, वहीं किसानों की कार्यशालाएं भी आयोजित करवाई जाएगी और वहां से लौटने के बाद किसान हरियाणा में जैविक बागवानी शुरू करें, इसके लिए भी उन्हें पूरी मदद विभाग द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed