फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11-year-old girl Shagun was badly mauled by a pitbull.

Panchkula News: 11 वर्षीय बच्ची शगुन को पिटबुल ने बुरी तरह नोचा

Mon, 22 Sep 2025 10:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 22 Sep 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
11-year-old girl Shagun was badly mauled by a pitbull.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। नंगल की सरकार काॅलोनी डब्बल की 11 वर्षीय बच्ची शगुन को एक पिटबुल कुत्ते ने बुरी तरह नोच लिया। गंभीर रूप से घायल शगुन को तुरंत सिविल अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालात को देखते हुए सेक्टर 32 अस्पताल चंंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इसकी पुष्टि डयूटी पर तैनात डाॅक्टर निखिल शर्मा ने की।
शुगन के दादा विद्यारत्तन व चाचा संदीप कुमार ने कहा कि शगुन की छोटी बहन का जन्मदिन था, पड़ोस के बच्चे भी आए हुए थे और जब पार्टी खत्म हुई तो शगुन पड़ोस के बच्चे को उनके घर छोड़ने गई, जैसे ही दरवाजा खोला तो कुत्ता बंधा हुआ नहीं था। उसने शगुन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके सिर और बाजू पर जख्म हो गए। बुरी तरह घायल शगुन को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया जहां डाॅक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल परिवार ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस के पास की है।
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल डयूटी पर तैनात डाॅक्टर निखिल शर्मा ने कहा कि जो सिविल अस्पताल में उपचार उपलब्ध था वह शगुन को दिया गया और उसके बाद उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed