फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11 pleasant gifts: sentence of 250 prisoners waived, contract system in recruitment stopped

11 मनोहर सौगात : 250 कैदियों की सजा माफ, भर्तियों में ठेका प्रथा बंद

Tue, 02 Nov 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
11 pleasant gifts: sentence of 250 prisoners waived, contract system in recruitment stopped
चंडीगढ़। हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को 11 बड़ी सौगात मिली हैं। 250 कैदी परिवार के साथ दिवाली मना सकेंगे। इनकी छह माह तक की सजा माफ कर दी गई है। इनकी रिहाई 2 नवंबर से शुरू होगी। पैरोल पर आए कैदियों को कागजी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। जघन्य अपराध वाले कैदियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। पहली नवंबर से भर्तियों में ठेका प्रथा बंद हो गई। अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम कच्ची भर्तियां करेगा। पुरानी कॉलोनियों को बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को प्रदेश के 56वें स्थापना दिवस व भाजपा सरकार के सात साल पूरा होने पर यहां हरियाणा निवास में ये घोषणाएं की। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि पहली नवंबर से 456 सरकारी सेवाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र के जरिये ही ले पाएंगे। अभी हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क खुलेगा। अगले साल से हर जिले में साइबर पुलिस थाने खोले जाएंगे। 35 साल या इससे ज्यादा उम्र के पुलिस कर्मियों की द्विवार्षिक चिकित्सा जांच होगी। भविष्य में इसे एक वर्ष में किया जाएगा। 25 दिसंबर तक हर घर में नल से जल का लक्ष्य तय किया गया है। प्रथम श्रेणी अफसर एक-एक गांव गोद लेकर ग्राम संरक्षक बनेंगे। अच्छे ठेकेदारों को टेंडर की अग्रिम राशि में छूट मिलेगी। एसडीएम-सिटी मजिस्ट्रेट को पहली नवंबर से रजिस्ट्री की शक्तियां मिल गई हैं। अब श्रमिकों को मजदूरी के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम का रेट लागू होगा। डीसी रेट का नाम बदलकर निगम रेट कर दिया गया है। अभी तक अच्छे चाल चलन वाले कैदियों की रिहाई सरकार 15 अगस्त व 26 जनवरी को ही करती थी। अब हरियाणा दिवस से भी इसकी शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के साथ-साथ अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के मद्देनजर ये निर्णय लिए हैं। 2014 से सुशासन और प्रशासनिक सुधार लाना हमेशा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली नवंबर से ये निर्णय लागू
-456 सरकारी सेवाएं परिवार पहचान पत्र केजरिये ही
-एसडीएम-सिटी मजिस्ट्रेट को रजिस्ट्री का शक्तियां मिलीं
-डीसी रेट की जगह निगम रेट लागू
-हरियाणा पंचायत संरक्षक योजना-2021 शुरू
-हरियाणा रोजगार कौशल पोर्टल शुरू
मुख्यमंत्री की 11 घोषणाएं
-250 कैदियों की छह माह तक की सजा माफ
-कच्चे कर्मियों की भर्ती कौशल रोजगार निगम करेगा
-25 दिसंबर तक 31 लाख घरों को नल से जल
-7 हजार प्रथम श्रेणी अधिकारी एक-एक गांव गोद लेंगे
-456 सरकारी सेवाओं में पेपर वर्क खत्म
-70 एसडीएम 22 सिटी मजिस्ट्रेट को रजिस्ट्री का जिम्मा
-कौशल रोजगार निगम तय करेगा श्रमिकों की मजदूरी
-साइबर हेल्प डेस्क व पुलिस थाने खुलेंगे
-पुलिस कर्मी द्विवार्षिक चिकित्सा जांच
-पुरानी कालोनियों को एक से छह माह में बिजली कनेक्शन
-ठेकेदारों को अब ऑनलाइन ही मिलेंगे सरकारी कार्यों के ठेके
दुष्यंत, विज नहीं पहुंचे, भाजपा-जजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे मौजूद
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्वास्थ्य खराब होने के कारण प्रेस वार्ता में नहीं आ सके। वह दिल्ली में हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण नहीं आए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के अलावा शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जेपी दलाल, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed