{"_id":"61b11267dc0d83055307a800","slug":"11-new-corona-infected-found-in-panchkula-number-of-active-patients-reached-21-pkl-office-news-pkl4354560125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 21
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना का ग्राफ अचानक बढ़ गया है। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के लैब में 7 दिसंबर को 1907 मरीजों के कोरोना जांच के लिए
सैंपल लिए गए थे। इनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट में 11 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इनमें सेक्टर-12ए की 36 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय महिला, 76 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-20 की 32 वर्षीय महिला और 31 व्यक्ति, सेक्टर 21 का 52 वर्षीय और 52 वर्षीय महिला, सेक्टर 36 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 8 का वर्षीय शामिल हैं। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। इसी के साथ पंचकूला में कोरोना मरीजों की संख्या 30854 और जिले में 40564 पहुंच गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 379 है।
प्रशासन ने 14 इंसीडेंट कमांडर्स नियुक्त किए
पंचकूला उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि जिला प्रशासन ने कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रोन के मद्देनजर कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए 14 अधिकारियों को इंसीडेंट कमांडर्स नियुक्त किया है। यह इंसीडेंट कमांडर्स अपने अधीनस्थ कोविड के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के चालान करेंगे। इस कार्य में इंसीडेंट कमांडर्स की सहायता के लिए प्रत्येक के साथ एक-एक पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। जिन अधिकारियों को इंसीडेंट कमांडर लगाया गया है। उनमें राजेंद्र सिंह पीओ, जिला वन अधिकारी मोरनी, भूपेंद्र सिंह राघव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एनके पायल, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के कार्यकारी अभियंता अरूण सिंहमोर, पंचायती राज के एसडीई रमेश वर्मा, रायपुररानी के एएससीओ अजमेर सिंह, पंचकूला के एएससीओ राहुल बारकोडिया, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता जसवंत सिंह, जिला सांख्यिकीय अधिकारी सुनील जाखर, डीसडब्ल्यूओ पंचकूला विशाल सैनी, एचएसपीसीबी पंचकूला वीरेंद्र पुनिया, डीसीडब्ल्यूओ पंचकूला भगत सिंह, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक और सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल शामिल हैं।
शहरी क्षेत्र और पास के ग्रामीण क्षेत्रों पर रहेगी नगर
पंचकूला के शहरी क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम के लिए इंसीडेंट कमांडर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता जसवंत सिंह गांव भैसा टिब्बा, सकेतड़ी, एमडीसी सेक्टर-4, 5, 6, 7, और 8 पर नजर रखेंगे। वहीं, जिला सांख्यकीय अधिकारी सुनील जाखर सेक्टर-23, 24, 25, 26, 27, 28, और 31, नग्गल मोंगीनंद, रामगढ, मानका, बना मदनपुर, बिला, जसवंतगढ और गांव नाडा के पास जिम्मेदारी है। जबकि डीसडब्ल्यूओ पंचकूला विशाल सैनी की सेक्टर-2, 4, गांव हरीपुर, महेशपुर, सेक्टर-21, 20, फतेहपुर, कुंडी, चंडीकोटला, खडक मंगोली, बीरघग्गर, चौकी, माजरी और देवी नगर की बाग डोर संभालेंगे। इसके अलावा एचएसपीसीबी पंचकूला वीरेंद्र पुनिया सेक्टर-9, 10, 11, 12, 12ए, 16, 17 और सेक्टर-18। डीसीडब्ल्यूओ पंचकूला भगत सिंह की सेक्टर-14, 15,19, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 और गांव अभयपुर।