{"_id":"6824d4b914352c78640b13b5","slug":"11-lakhs-cheated-through-telegram-link-by-giving-fake-task-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122641-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फर्जी टास्क देकर टेलीग्राम लिंक के जरिये 11 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फर्जी टास्क देकर टेलीग्राम लिंक के जरिये 11 लाख ठगे
विज्ञापन
पंचकूला निवासी को साइबर ठगों ने लगाई चपत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अमरावती एनक्लेव निवासी एक रिसर्चर से टेलीग्राम लिंक के जरिए फर्जी टास्क देकर साइबर ठगों ने करीब 11 लाख 33 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम सेक्टर-20 थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता कर्ण गोदारा निवासी मकान नंबर डी-7 अमरावती एनक्लेव थाना पिंजौर के रहने वाले हैं। गोदारा ने बताया कि उनकी पत्नी सुरभि आईटी पार्क चंडीगढ़ में कार्यरत हैं और खुद 2023 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ में पीएचडी की है। वह रिसर्च का कार्य घर से ही कर रहे हैं।
कर्ण ने बताया कि 6 मई 2025 को दोपहर में उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो टेलीग्राम पर संपर्क करें। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उन्हें टेलीग्राम पर सान्य नैन नाम की आईडी से संपर्क हुआ, जिसने राघव पटेल से बात करने को कहा।
विज्ञापन
शुरुआत में टास्क पूरा करने पर लाभ मिला, जिससे कर्ण को विश्वास हो गया। इसके बाद उन्हें लिंक भेजा, जहां टास्क पूरे करने के बाद पैसा दिखने लगा, लेकिन निकालने पर कोई राशि नहीं मिली। जब पैसे वापस नहीं मिले और लगातार और पैसों की मांग होने लगी तो कर्ण को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल पर तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाई। पुलिस ने कर्ण गोदारा के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम आरोपी की तलाश में जुटी गई है। पुलिस का कहना है कि ठगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी
पीड़ित ने तीन बैंक खातों व वॉलेट से ट्रांजेक्शन किए
कोटक महिंद्रा बैंक -191650 रुपये
एक्सिस बैंक- 828351 रुपये
एचडीएफसी बैंक -100000 रुपये
मोबिक्विक एप -13000 रुपये
कुल ठगी राशि- 1133001 रुपये