फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11 cases of corona infection were found in Panchkula

पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 11 मामले पाए गए

Wed, 24 Feb 2021 01:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
11 cases of corona infection were found in Panchkula
पंचकूला। जिले में 11 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से नौ मामले पंचकूला के हैं। संक्रमितों में छह पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। जिले में कोरोना से अब तक 148 मरीजों की मौत हो चुकी है। पंचकूला में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 108 है। इसके अलावा जिले में रिकवरी रेट 97.78 फीसदी तक पहुंच चुका है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से नौ मामले पंचकूला के हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन सात सौ टेस्ट किए जा रहे हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 177345 सैंपल लिए हैं। इसमें से जिले में कुल 14074 संक्रमण के मामले मिले हैं। पंचकूला के 10760 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में से अब तक 10500 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed