फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   106 crore rupees taken as advance from Chinese businessman, 70 crore rupees embezzled, case filed on court order

Panchkula News: चीनी व्यापारी से एडवांस लिए 106 करोड़, 70 करोड़ हड़पे, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
106 crore rupees taken as advance from Chinese businessman, 70 crore rupees embezzled, case filed on court order
आरोपियों में दो पंचकूला के निवासी, एक महाराष्ट्र का, शिकायतकर्ता डेराबस्सी के रहने वाले
विज्ञापन

फर्जी बैलेंस शीट, बैंक खाते, बिल, ई-मेल और अन्य दस्तावेज दिखाकर दिया व्यापार का झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चीनी व्यापारी से 106 करोड़ रुपये एडवांस लेकर सिर्फ 36 करोड़ का ही माल दिया और 70 करोड़ हड़प लिए। मामला 2021 का है लेकिन कोर्ट के आदेश पर अब केस दर्ज किया गया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने इस मामले में राजीव नेताजी मोरे, निवासी पंचकूला, दीपक नेताजी मोरे निवासी महाराष्ट्र और अक्षय पाटिल निवासी पंचकूला के अलावा तीन फर्मों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। शिकायतकर्ता डेराबस्सी निवासी व्यापारी दीपक सूरी ने दी शिकायत में बताया कि वे देशभर की कंपनियों को चीनी सप्लाई करते हैं। उनका कार्यालय पंचकूला में भी है।

2021 में शिकायतकर्ता की मुलाकात संजय शिंदे से हुई। उसने आरोपियों से परिचय करवाया। आरोपियों ने खुद को बड़े स्तर पर शुगर सप्लाई करने वाला कारोबारी बताते हुए फर्जी बैलेंस शीट, बैंक खाते, बिल, ई-मेल और अन्य दस्तावेज दिखाए और व्यापार शुरू करने के लिए झांसा दिया। दीपक सूरी ने आरोपियों पर विश्वास करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों से आए ऑर्डर के अनुसार उन्हें चीनी की सप्लाई करने को कहा। कुछ समय बाद ग्राहकों से घटिया क्वालिटी और अधूरी सप्लाई की शिकायतें आने लगीं। कई जगहों पर तो माल भेजा ही नहीं गया।
विज्ञापन


106 करोड़ एडवांस में से 70 करोड़ हड़प लिए
जून 2021 से शिकायतकर्ता ने आरोपियों को 106 करोड़ रुपये से अधिक एडवांस दिए थे लेकिन तय मात्रा और क्वालिटी में माल नहीं भेजा गया। जब शिकायतकर्ता ने स्पष्टीकरण मांगा तो आरोपी फर्जी ई-मेल, नकली बैंक स्लिप और बिल के जरिये गुमराह करते रहे। दबाव बढ़ने पर आरोपियों ने 36 करोड़ रुपये का सामान तो दिया लेकिन शेष 70 करोड़ रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया और धमकियां देने लगे। रुपये न मिलने पर परेशान होकर शिकायतकर्ता ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी लेकिन जांच धीमी गति से चली। इसके बाद अपने वकील अमित डूडेजा के माध्यम से उन्होंने पंचकूला कोर्ट में याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

शिकायत में बताया कि आरोपी पंचकूला कार्यालय में उनसे मिले थे। यहीं बैठकर उन्होंने पीड़ित को झांसा दिया। कोर्ट के अनुसार मामला पंचकूला पुलिस के क्षेत्राधिकार में आता है। इस पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए। कोर्ट के निर्देशों के बाद पंचकूला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और 29 नवंबर तक मामले की स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed