फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रैक्टर-ट्राली का चालक बोला- इसमें कूड़ा है, जांच में टीम को मिला बायो मेडिकल वेस्ट

ट्रैक्टर-ट्राली का चालक बोला- इसमें कूड़ा है, जांच में टीम को मिला बायो मेडिकल वेस्ट

Wed, 15 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली का चालक बोला- इसमें कूड़ा है, जांच में टीम को मिला बायो मेडिकल वेस्ट
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार को नगर निगम पंचकूला की टीम ने मेडिकल वेस्ट गिराने आई ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर उसे जब्त कर लिया। ट्राली रोककर जब निगम के अधिकारियों ने पूछा कि इसमें क्या है तो ट्राली चालक की ओर से बताया गया कि इसमें कूड़ा है। इस पर अधिकारियों की ओर से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान इसमें बायो मेडिकल वेस्ट निगम की टीम ने बरामद किया। नगर निगम की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि डंपिंग ग्राउंड में मेडिकल वेस्ट सेक्टर -6 जनरल अस्पताल का फेंकने के लिए भेजा गया है। इसके बाद नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक एवं प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से अधिकारी डंपिंग ग्राउंड पहुंच गए। जब मौके पर जांच की गई तो पता चला कि सेक्टर -6 जनरल अस्पताल को मेडिकल वेस्ट डंपिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा था।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जनरैल सिंह ने बताया कि अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को लेने और इसे ट्रीट करने की जिम्मेदारी हरियाणा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा एसके हाईजीन को दी गई है। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह अनियमितता बरती गई है। पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की पहुंची टीम ने वेस्ट में खून से लगी पट्टियां, रुई, टीके, बोतल बरामद किए हैं। हरियाणा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर सिद्धार्थ ने मामले को कोर्ट में फाइल कर दिया है। इस दौरान सीएसआई मदनलाल, सिटी टीम लीडर पंचकूला प्रियंका चौहान सहित अन्य आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed