फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एडवाइजर से की गई शिकायत

एडवाइजर से की गई शिकायत

Tue, 15 Jan 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
एडवाइजर से की गई शिकायत
कर्मचारियों का ग्रेड पे घटाने का विरोध
विज्ञापन

सिटको प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन ने एडवाइजर को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिटको) में कार्यरत ग्रेड-2 कुक का ग्रेड पे घटाने का सिटको प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन चंडीगढ़ ने विरोध किया है। यूनियन ने इस संबंध में एडवाइजर और होम सेक्रेटरी को शिकायत देकर कर्मचारियों का पुराना ग्रेड पे बहाल करने की मांग की है। शिकायत में यूनियन के चेयरमैन कश्मीर चंद और प्रधान प्रेम लाल ने कहा कि सिटको में कार्यरत ग्रेड-2 कुक का ग्रेड पे 3600 से घटाकर 3200 रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि सिटको के कुक ही होटलों के राजस्व का प्रमुख स्रोत हैं, क्योंकि उनके हाथों से बने हुए खाने का स्वाद चखने के लिए ही लोग विभाग के होटलों और आउटलेट्स पर आते हैं, लेकिन पे स्केल घटाकर विभाग न सिर्फ उनका मनोबल घटा रहा है, बल्कि उनके लिए आर्थिक संकट भी पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुक नि:स्वार्थ विभाग को आगे बढ़ाने के लिए लगे हुए हैं, लेकिन बावजूद इसके पिक एंड चूज की नीति के तहत प्रबंधन इन्हें टारगेट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed