{"_id":"5a95b5e44f1c1b28428b7cb8","slug":"101519760868-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज एमसीएम डीएवी की छात्राओं को देंगे डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज एमसीएम डीएवी की छात्राओं को देंगे डिग्री
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति कोविंद एमसीएम डीएवी की छात्राओं को आज देंगे डिग्री
-राष्ट्रपति के चंडीगढ़ आगमन पर एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
-पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के गवर्नर ने राष्ट्रपति कोविंद का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे। राष्ट्रपति दोपहर ठीक 3.10 बजे वायु सेना के विशेष विमान से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने चंडीगढ़ आगमन पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, मेयर देवेश मोदगिल, एडवाइजर परिमल राय, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल के अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बुधवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति कोविंद सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज के गोल्डन जुबली समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जहां राष्ट्रपति छात्राओं को डिग्री देंगे।
दूसरी ओर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंगलवार दोपहर 3.55 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंजाब राजभवन पहुंचे। यहां भी प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद का पंजाब राजभवन में स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के चंडीगढ़ आगमन को लेकर पंजाब राजभवन को विशेष तौर पर सजाया गया है। राष्ट्रपति व उनकी पत्नी पंजाब राजभवन के प्रेसिडेंशियल सुइट में ठहरे। विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो पंजाब राजभवन की सुरक्षा पहले से चार गुना बढ़ा दी गई है। पंजाब राजभवन के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद कर दिए गए हैं। प्रेसिडेंशियल सुइट के इर्द-गिर्द भी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर खास बंदोबस्त किए गए हैं। इसके लिए राष्ट्रपति की सुरक्षा का पूरा जिम्मा एक स्पेशल फोर्स को दिया गया है। चंडीगढ़ के दो दिन के दौरे पर राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर स्पेशल फोर्स में 20 से 25 के करीब जवान मुस्तैद हैं।
पंजाब-हरियाणा के चीफ जस्टिस के साथ राष्ट्रपति करेंगे ब्रेकफास्ट
राष्ट्रपति कोविंद 28 फरवरी की सुबह 8.30 बजे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसजे वजीफदार और हाईकोर्ट के अन्य जजों के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे। इस अवसर पर पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति का आज मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
-सुबह 7.30 बजे : राष्ट्रपति अपने अगले कार्यक्रम के लिए होंगे तैयार
-सुबह 8.30 से 9.30 बजे : पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ होगा ब्रेकफास्ट
-सुबह 9.45 बजे : राष्ट्रपति का काफिला और पंजाब राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर का काफिला पंजाब राजभवन से सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज के गोल्डेन जुबली कार्यक्रम के लिए रवाना होगा।
-सुबह 10 से 11 बजे : एमसीएम डीएवी कॉलेज में गोल्डन जुबली कार्यक्रम में भाग लेंगे।
-सुबह 11 बजे : राष्ट्रपति सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज से टेकिभनकल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
-सुबह 11.30 बजे : राष्ट्रपति टेकिभनकल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।