{"_id":"6173190318aa131d3719c1ce","slug":"100-vaccination-done-in-two-villages-khoi-bhagarni-and-dhakhrog-pkl-office-news-pkl430873355","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों खोई भगारनी और ढखरोग में शत प्रतिशत हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों खोई भगारनी और ढखरोग में शत प्रतिशत हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
पंचकूला। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 100 करोड़ का आंकड़ा पार होने पर सेक्टर-12ए की डिस्पेंसरी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मेडिकल स्टाफ का आभार जताया। गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश के सभी डॉक्टर्स, मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ, पार्टी के कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत के फलस्वरूप देश ने कोविड की 100 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला के दो गांव खोई भगारनी व ढखरोग में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण हो चुका है।
पंचकूला में 7.20 लाख को लगा टीका
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान के तहत पंचकूला ने बेहतर प्रगति की है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में लगभग 7.20 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें से 4.50 लाख लोगों को कोविड की पहली डोज और 2.70 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। अभी टीकाकरण कार्यक्रम जारी है। गुप्ता ने सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार को निर्देश दिए कि वे इस उपलब्धि पर ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा करें ताकि दूसरे लोगों को भी इससे प्रेरणा मिल सके।
इस मौके पर नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल, बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा व सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार, डिप्टी सीएमओ मीनू सासन, डॉ. नोरिन, डॉ. मीना, डॉ. राहुल, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, मंडलाध्यक्ष संदीप यादव, युवराज कौशिक, मंडल महामंत्री अरविंद सहगल व सिद्धार्थ राणा, पार्षद हरेंद्र मलिक व राजकुमार जैन, पूर्वाध्यक्ष दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, कोविड वैक्सीनेशन के संयोजक सतपाल गुप्ता, सह संयोजक राजेंद्र मनिवाल सहित अन्य मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।