फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   100 kg khoya and seven quintals of jaggery seized from Tajpur

Panchkula News: ताजपुर से 100 किलो खोया और सात क्विंटल गुड़ जब्त

Fri, 16 May 2025 12:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
100 kg khoya and seven quintals of jaggery seized from Tajpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। सेहत विभाग की टीम ने वीरवार को ताजपुर और समराला चौक इलाके में दबिश देकर भारी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों को चालान जारी किए। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ. अमरजीत कौर के नेतृत्व में फूड सेफ्टी टीम ने ताजपुर इलाके में एक मिठाई की दुकान से 100 किलो खोया, एक गुड़ प्रोडक्शन यूनिट से सात क्विंटल गुड़ व गुड़ बनाने के लिए रखी 350 किलो चीनी जब्त की है। इनके सैंपल भरकर गुणवत्ता जांच के लिए स्टेट फूड टेस्टिंग लैब में भेज दिए गए हैं।


फूड सेफ्टी टीम ने समराला चौक की एक दुकान से सोडे की छह बोतल जांच के लिए भेजी हैं। इस मामले में दुकान में गंदगी पाए जाने पर विक्रेता को अस्वच्छता का चालान जारी किया गया। इसी प्रकार ताजपुर इलाके में एक स्कूल के पास एक एनर्जी ड्रिंक विक्रेता को धारा 58 के तहत चालान जारी किया गया। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने बताया कि उनको ताजपुर इलाके में मिलावटी खद्य पदार्थ बिकने की सूचना मिली थी। जिसके बाद औचक छापेमारी करके खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। उन्होंने बताया कि इस तरह का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed