{"_id":"6091a8048ebc3ebd0a68fa93","slug":"100-100-bed-hospitals-in-faridabad-and-chandigarh-will-be-operational-this-week-panchkula-news-pkl4123888176","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह सेना शुरू कर देगी चंडीगढ़ और फरीदाबाद में 100-100 बैड के अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह सेना शुरू कर देगी चंडीगढ़ और फरीदाबाद में 100-100 बैड के अस्पताल
विज्ञापन
चंडीगढ़। आगामी चार से पांच दिनों में सेना फरीदाबाद और चंडीगढ़ में 100-100 के बेड के अस्पताल शुरू कर देगी। सभी बेड़ों पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। मंगलवार को दोनों स्थानों पर सेना की एडवांस टीमें पहुंच गई हैं और कर्य शुरू कर दिया है। दोनों अस्पतालों को पूरी तरह से वेस्टर्न कमांड चलाएगी। इसमें डॉक्टरों से लेकर पैरामेडिकल और तकनीकीशियन सेना के होंगे।
कोरोना की दूसरी लहर के बीच वेस्टर्न कमांड ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन को सहयोग के लिए हाथ बढ़ाते हुए एक-एक अस्पताल स्थापित करने की बात कही थी। चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल और हरियाणा के फरीदाबाद में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में यह 100-100 बेड के अस्पताल इसी सप्ताह चालू कर दिए जाएंगे। दोनों स्थानों को लेकर सेना के अधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं और अब तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है कि अभी मोहाली में अस्पताल शुरू करने में समय लगेगा, वहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है।
कमांड अस्पताल देगा कवर अप
दोनों अस्पतालों में सेना की ओर से मरीजों को दवाइयां मुहैया कराई जाएंगी। ऑक्सीजन की व्यवस्था संबंधित जिले का प्रशासन करेगा। इन अस्पतालों में ऑक्सीजन वाले बेड होंगे और मरीज की स्थिति गंभीर होने पर कमांड अस्पताल एक्सपर्ट सपोर्ट देगा।
विज्ञापन
वर्जन
वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह के निर्देशानुसार चंडीगढ़ और फरीदाबाद में सेना की एडवांस टीमें पहुंच गई हैं। आगामी चार से पांच दिनों में दोनों शहरों में एक-एक अस्पताल चालू करवा दिया जाएगा। सेना हर तरह से मदद के लिए तैयार है। जहां जरूरत होगी वहां पैरामेडिकल स्टाफ भी भेजा जाएगा। -कर्नल जसदीप संधू, डायरेक्टर, सिविल मिलिट्री अफेयर्स