{"_id":"62a24d1907498174f05b0e30","slug":"10-new-corona-patients-found-in-the-district-number-of-active-patients-reached-39-pkl-office-news-pkl4532016145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 10 नए मरीज मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 39 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 10 नए मरीज मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 39 पहुंची
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के जिले में वीरवार को 10 नए मामले सामने आए हैं। इसमें छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। जिले में अब 39 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी 39 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को 322 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44406 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43953 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 625844 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने अपील की है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 81.4 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 87.9 फीसदी टीकाकरण किया गया है। वहीं बूस्टर डोज भी लोगों को तेजी से लगाई जा रही है।