फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.24 lakh cheated in the name of courier delivery

कोरियर डिलीवरी के नाम पर 1.24 लाख रुपये ठगे

Wed, 22 Jun 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
1.24 lakh cheated in the name of courier delivery
पंचकूला। चार ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने साइबर थाने में तीन और एक पिंजौर में मामला दर्ज किया है। पिंजौर थाना में पीड़िता शाविली देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास ऑनलाइन कोरियर सर्विस के किसी कर्मचारी का फोन आया था। उसने महिला को उसका कोरियर उनके बद्दी स्थित हेड ऑफिस में फंसे होने के बारे में बताया। उक्त आरोपी ने महिला से उसके बदले डिलीवरी चार्ज देने को कहा। डिलीवरी चार्ज के पेमेंट के दौरान महिला से आरोपी ने 1.24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने आठ अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1.24 लाख रुपये महिला के बैंक खाते से निकाले। फर्जीवाड़ा का पता चलने पर महिला ने बैंक में फोन कर अपना बैंक खाता ब्लॉक करवाया।
विज्ञापन

हेल्थ ट्रीटमेंट पैकेज के नाम पर एक लाख रुपये ठगे
हेल्थ ट्रीटमेंट पैकेज के नाम पर 1.05 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सुबोध कुमार की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनके पिता ओम सक्सेना हरिद्वार स्थित पतंजली के रेजिडेंशियल हेल्थ ट्रीटमेंट पैकेज के लिए ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। ऑनलाइन सर्च के दौरान उनके पिता को एक नंबर मिला और उस पर उन्होंने फोन कर हेल्थ ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद पीड़ित के पिता के मोबाइल नंबर पर किसी दूसरे मोबाइल नंबर से एक युवक ने फोन किया और उसने हेल्थ पैकेज के बारे में बताया और पीड़ित के पिता के मोबाइल व्हाट्सएप नंबर पर पैकेज की पूरी डिटेल भेज दी। डिटेल भेजने के बाद आरोपी ने पीड़ित के पिता को उसके बदले में पहले 49 हजार और फिर 56 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया। उसके बावजूद पैकेज के लिए आरोपी ने 5 हजार रुपये और जमा करवाने की डिमांड की तो पीड़ित व उसके पिता दोनों को शक हुआ। उन्होंने छानबीन की तो फर्जीवाड़े के बारे में पता चला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा दोगुना करवाने के नाम पर हजारों की ठगी
पैसा दोगुना करने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सत्यजीत की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने अपने किसी जानकार को पैसा दोगुना करने के लिए न्यू मॉन्ट एप डाऊनलोड किया। उसी एप के माध्यम से पीडित ने आरोपी को 10 हजार से ज्यादा की राशि भेजी ताकि चंद दिनों में उसका पैसा दोगुना होकर वापस करेगा। पैसा भेजने के 15 दिन बाद भी पीड़ित को पैसा नहीं मिलने पर मामले की शिकायत पुलिस में दी।

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 25 हजार ठगे
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 25 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित पल्लव मदान ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 7 जून को उनके मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल कर क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के लिए कहा। उसने खुद को निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड डिविजन का कर्मचारी बताकर एनी डेस्क एप मोबाइल में डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करने के बाद आरोपी ने फोन का एक्सेस ले लिया और पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed