फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panchkula, SC, ST, Hariyana, 23 Nodal Officer, Haryana Police, Ambala, Panipat, Yamunanagar, Hisar, Fatehabad, Rewari, Sirsa, Bhiwani

एससी एसटी सुरक्षा प्रकोष्ठ को 23 नोडल पुलिस अधिकारी तैनात

Sun, 15 Dec 2013 12:20 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Dec 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, SC, ST, Hariyana, 23 Nodal Officer, Haryana Police, Ambala, Panipat, Yamunanagar, Hisar, Fatehabad, Rewari, Sirsa, Bhiwani
हरियाणा सरकार ने राज्य स्तर पर अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति सुरक्षा प्रकोष्ठ के कार्य की देखरेख करने के लिए 23 नोडल पुलिस अधिकारियों को नियुक्ति किया है।
विज्ञापन


ये पुलिस अधिकारी दैनिक क्रियाकलापों में पुलिस महानिदेशक की सहायता करेंगे।

हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक  वी कामराज ने बताया कि राज्यस्तरीय एससी/एसटी सुरक्षा प्रकोष्ठ राज्य पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में होगा।

यह प्रकोष्ठ राज्य, जिला, पुलिस स्टेशन स्तर पर एससी व एसटी की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने करेगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला सिरसा में एएसपी, राजेंद्र मीणा,  मोबाइल नंबर 8814011602, जिला हिसार के लिए डीएसपी विनोद चाहलिया,  मोबाइल नंबर 8814011302, जिला फतेहाबाद के लिए डीएसपी नृपजीत सिंह, मोबाइल नंबर 8814011703, भिवानी के लिए डीएसपी अमित भाटिया  8814011402, जींद के लिए डीएसपी आदर्शदीप सिंह 8814011502, महेंद्रगढ़ (नारनौल) के लिए डीएसपी जयपाल सिंह 9729990540, रेवाड़ी के लिए डीएसपी विनोद कुमार 9416900401, मेवात के लिए डीएसपी सुखबीर सिंह 8930900201, पलवल के लिए डीएसपी राधे श्याम 9971363100, रोहतक के लिए डीएसपी पुष्पा खत्री 9996781004 और सोनीपत के लिए डीएसपी पूजा डबला 8053882121 अनुसूचित जाति (अत्याचार निरोधक) सेल के लिए नोडल अधिकारी बनाये गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी प्रकार झज्जर में डीएसपी सुखबीर सिंह 8930500601, पानीपत के लिए डीएसपी बाली सिंह 8398000607, करनाल के लिए डीएसपी सुनील कुमार 9729990702, कुरुक्षेत्र के लिए डीएसपी निर्मल सिंह 8814000403, कैथल के लिए डीएसपी सुरेंद्र भौरिया 9729990202, यमुनानगर के लिए डीएसपी विजेंद्र बिज 8818000104, पंचकूला के लिए एसीपी पुनरीमा सिंह 8146630006, अंबाला (शहरी) के लिए हितेश यादव 9729990102, अंबाला (ग्रामीण) के लिए एसीपी मुकेश मल्होत्रा  9466100080, गुड़गांव के लिए एसीपी ऊषा देवी 9999981818, जिला फरीदाबाद के लिए एसीपी राम चंद्र राठी 9582200112 और राजकीय रेलवे पुलिस डीएसपी राजकुमार 8814888702 को अनुसूचित जाति (अत्याचार निरोधक) सेल के लिए नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी प्रकार एससी समुदाय के लोगों के दिन प्रतिदिन की शिकायतों के लिए संबंधित सीआरआईएसपी द्वारा प्रत्येक पुलिस थाने में अनुसूचित जाति के एक एनजीओ स्तरीय अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत मामला दर्ज करना सुनिश्चित किया जाएगा और इसकी जिलास्तरीय प्रकोष्ठ और जिला एसपी/सीपी को तुरंत सूचना दी जाएगी।

इस प्रकोष्ठ के दिन प्रतिदिन के कार्य के बारे में एक विस्तृत रिकार्ड रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि ये प्रकोष्ठ तुरंत प्रभाव से कार्य आरंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed