फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth shot dead in old enmity

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर की हत्या

Mon, 20 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in old enmity
होडल। गांव गोढोता में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार की सुबह गांव निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। युवक ही हत्या के मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी सज्जन सिंह व थाना प्रभारी अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही चार व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले को लेकर पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव निवासी महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे वह अपने चचेरे भाई दिनेश के साथ सरकारी स्कूल के पास घूमने गया था। वह आपस में बात कर रहे थे तो उसी समय गांव निवासी राहुल उर्फ सुधार व संदीप ने किसी मामले को लेकर दिनेश के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। झगड़े के बाद सुधार ने देशी कट्टे से दिनेश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी सज्जन सिंह और थाना प्रभारी अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महावीर की शिकायत पर राहुल, संदीप, महेश और हेमंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में युवक की हत्या के बाद तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था दिनेश
दिनेश की हत्या की जानकारी जैसे ही उसके परिजनों को मिली तो वे सहम गए और तुरंत घटना स्थल पर दौड़ पड़े। दिनेश इकलौता पुत्र था। दिनेश की मौत के बाद उसकी बहन और माता का रो-रोकर बुरा हाल था। हालांकि आसपास के महिला पुरुष उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। उन्होंने दिनेश के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। तीन टीमों का गठन किया गया है। हत्यारोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- सज्जन सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed