{"_id":"61a3bf98f8d1ce61b515b07b","slug":"youth-killed-for-not-compromising-in-assault-case-palwal-news-noi618374310","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में समझौता नहीं करने पर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मामले में समझौता नहीं करने पर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। मारपीट के मामले में समझौता नहीं करने पर 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। चांदहट गांव निवासी नरेश ने बताया कि गांव निवासी कुछ लोगों ने उसके भाई लाला के साथ छह महीने पूर्व मारपीट की थी। जिस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपी बार-बार लाला पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। समझौता नहीं करने पर कई बार धमकी भी देकर गए थे।
आरोप है कि 24 नवंबर को लाला घर से मजदूरी के लिए गया था, लेकिन घर वापस नहीं आया। काफी तलाश किया गया था लेकिन कहीं नहीं मिला। 27 नवंबर को लाला का शव गांव के खेतों से खुर्द-बुर्द अवस्था में बरामद हुआ। नरेश ने बताया कि लाला की हत्या समझौता नहीं करने पर गांव निवासी शिव, पवन, लोकेश, सुभाष, मनोज व उनके दो साथियों ने की है। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण उसके भाई की हत्या की गई है। यदि पुलिस पहले वाले मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो लाला की हत्या नहीं होती। पुलिस जांच अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि मृतक लाला के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।