फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth killed for not compromising in assault case

मारपीट के मामले में समझौता नहीं करने पर युवक की हत्या

Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth killed for not compromising in assault case
पलवल। मारपीट के मामले में समझौता नहीं करने पर 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। चांदहट गांव निवासी नरेश ने बताया कि गांव निवासी कुछ लोगों ने उसके भाई लाला के साथ छह महीने पूर्व मारपीट की थी। जिस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपी बार-बार लाला पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। समझौता नहीं करने पर कई बार धमकी भी देकर गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि 24 नवंबर को लाला घर से मजदूरी के लिए गया था, लेकिन घर वापस नहीं आया। काफी तलाश किया गया था लेकिन कहीं नहीं मिला। 27 नवंबर को लाला का शव गांव के खेतों से खुर्द-बुर्द अवस्था में बरामद हुआ। नरेश ने बताया कि लाला की हत्या समझौता नहीं करने पर गांव निवासी शिव, पवन, लोकेश, सुभाष, मनोज व उनके दो साथियों ने की है। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण उसके भाई की हत्या की गई है। यदि पुलिस पहले वाले मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो लाला की हत्या नहीं होती। पुलिस जांच अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि मृतक लाला के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed