फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   youth killed by knife

रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या

Wed, 11 Mar 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
youth killed by knife
हथीन। होली का पर्व हथीन के रींडका और पलवल के गांव छपरौला में कहर बनकर बरसा। दोनों गांवों में हुई हत्याओं ने दो परिवारों में होली की खुशी को मातम में बदल दिया। दोनों हत्याओं के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। हथीन से सटे गांव रींडका में धुलेंडी (रंगों की होली) ने उस समय खूनी होली का रूप धारण कर लिया जब रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, बीच बचाव करने आए उसके पिता व पत्नी को भी घायल कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में शहर चौकी पुलिस ने आरोपी बल्लू उर्फ रणवीर पुत्र गिर्राज को घटना के चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर पलवल के गांव छपरौला में गली में खड़ी गाड़ी को हटना के लिए कहने पर हुए विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। जबकि उसके भाई को गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

रींडका निवासी ऋषि पाल की गिर्राज के परिवार से रंजिश चली आ रही थी जिसे लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका था। आरोप है कि गिर्राज का परिवार उसी बात की रंजिश पाले हुए था। धुलेंडी पर्व पर शाम चार बजे के करीब ऋषि पाल व उसका पुत्र सतीश घर पर मौजूद थे। उसी दौरान गिर्राज, बल्लू उर्फ रणवीर, चरण, वेदन उर्फ वेदप्रकाश, होतीलाल, विजन, ममता, पुष्पा मीनू व सुमन घर पर आए और गालीगलौज करने लगे। सूत्रों के मुताबिक गालीगलौज का ऋषि पाल के पुत्र सतीश ने घर से बाहर निकलकर विरोध किया तो उन्होंने मिलकर सतीश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू सतीश के दिल पर लगा और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। ऋषि पाल और सतीश की पत्नी विनोद ने सतीश को बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। ऋषि पाल ने लहूलुहान हुए अपने पुत्र सतीश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक सतीश के पिता ऋषि पाल की शिकायत पर दस नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक सतीश अपने पीछे दो बच्चों (लड़का और लड़की) व पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है। जांच अधिकारी शहर चौकी प्रभारी टेकसिंह डागर ने बताया कि सतीश बीके हॉस्पिटल फरीदाबाद में डीसी रेट पर एंबुलेंस चलाता था। मृतक सतीश एवं आरोपी एक ही कुटुंब के हैं। जांच अधिकारी टेक सिंह डागर के अनुसार एवीटी स्टाफ के इंचार्ज हकीमुद्दीन खान व हेड कांस्टेबल साबिर को सूचना मिली कि सतीश की की गई हत्या का आरोपी बल्लू उर्फ रणवीर मरोखड़ा गांव के बस अड्डा पर सवारी के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही उन्होंने शहर चौकी के इंचार्ज टेकसिंह व उनकी टीम के साथ नाकाबंदी कर हत्या आरोपी बल्लू उर्फ रणवीर को धर दबोचा। पूछताछ में बल्लू ने बताया कि सतीश शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था। जिस पर उस उसने सतीश को डराने की नियत से चाकू दिखाया, लेकिन वह गाली गलौज करता रहा तो आवेश में आकर उसने उसे चाकू मार दिया।
विज्ञापन

वहीं पलवल के गांव छपरोला में गली में खड़ी गाड़ी को हटाने को कहा तो आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। जबकि उसके भाई को गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया। गदपुरी थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार नामजद व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि गांव छपरोला निवासी सुदेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 मार्च की रात आठ बजे वह और उसका भतीजा नरबीर अपनी कार में सवार होकर कोसी (यूपी) से घर आ रहे थे। रास्ते के बीचों-बीच गांव निवासी वेदपाल, ओमबीर, पूरण सिंह, जीतू व उनके तीन अन्य साथी जीप को खड़ा कर बैठे हुए थे। पीड़ित ने उक्त लोगों से जीप हटाने को कहा तो उन्होंने जान से मारने की नियत से सीधी गोली चला दी। लेकिन पीड़ित बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने भाई विजयपाल को दी। सूचना मिलते ही पीड़ित का भाई विजयपाल बाइक लेकर मौके पर पहुंच गया तो उक्त लोगों ने विजयपाल पर भी सीधी गोली चला दी। एक गोली विजयपाल की छाती में लगी तथा दूसरी हाथ में आकर लगी। विजयपाल मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। पीड़ित जब अपने भाई को संभाल रहा था तो उक्त लोगों ने अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित अपने भाई विजयपाल को उपचार के लिए लेकर फरीदाबाद सर्वोदय अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने विजयपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed