फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth killed after attack from rod

युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Sat, 24 Aug 2019 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Youth killed after attack from rod
मृतक पंकज का फाइल फोटो - फोटो : Palwal
पलवल। गांव औरंगाबाद में पार्क में टहल रहे एक 20 वर्षीय युवक की गांव के ही कुछ युवकों ने लाडी-डंडों और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को गांव के ही एक जोहड़ में फेंक दिया। जिसे परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद जोहड़ से निकाला। पुलिस ने जानकारी मिलते ही गांव में पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया तथा मृतक के भाई की शिकायत पर तीन नामजद सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि गांव औरंगाबाद निवासी हरवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई पंकज 23 अगस्त की शाम सात बजे गांव में स्थित पार्क में घूमने के लिए गया था। वहां गांव निवासी महेश, रवि, अजय व दो तीन अन्य युवक पहले से ही मौजूद थे जिनके हाथों में लाठी-डंडा और रॉड थी। उक्त युवकों ने मिलकर पंकज पर लाठी-डंडा व रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नही आरोपियों ने पंकज के मृत शरीर को खुर्द-बुर्द कर जोहड़ में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed