फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth got the message of patriotism and self-reliance on Valor Day

Palwal News: पराक्रम दिवस पर युवाओं को मिला राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Youth got the message of patriotism and self-reliance on Valor Day
जिले में जगह-जगह छात्रों, नेताओं, कर्मचारियों और आम लोगों ने धूमधाम से मनाई जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग जगह छात्रों, नेताओं, कर्मचारियों और आम लोगों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत पलवल एवं युवा रेडक्रॉस गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नेताजी के आदर्शों से प्रेरित कर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता एवं कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नरेश कामरा के मार्गदर्शन में युवाओं में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना उद्देश्य रहा। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नप पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल, मंच संचालन रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. कांता और डॉ. अंजू, पवन मुखीजा, रोहित कौशिक, पार्षदगण, महाविद्यालय स्टाफ तथा रेडक्रॉस वालंटियर टीना और निखिल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

------------
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी की राष्ट्रभक्ति को किया याद

हथीन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे, नगर पालिका के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, मंडल महामंत्री हरकेश शर्मा आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



---------------------



हथीन विश्रामगृह में बोस की जयंती मनाई



हथीन। विश्रामगृह में अखिल भारतीय शहीदाने सभा के तत्वावधान में नेताजी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच उदय सिंह और संचालन जिला प्रधान जवाहर सिंह रावत ने किया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. असगर हुसैन और डॉ. प्रभु दयाल ने कविता के माध्यम से विचार प्रस्तुत किए। बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी गईं। जम्मू-कश्मीर में शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed