फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth dies of dengue in the city

शहर में डेंगू से युवक की मौत

Sat, 13 Nov 2021 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of dengue in the city
दिनेश का फाइल फोटो - फोटो : Palwal
पलवल। शहर में शनिवार को शेखपुरा निवासी दिनेश की डेंगू से मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से बीमार था। इसके अलावा पलवल जिले के गांवों में भी बुखार के काफी मरीज हैं। वहीं, होडल के गांव सौंदहद में बुखार के काफी मरीज हैं। इसके अलावा सुंदर नगर में डेंगू के छह मरीजों की निजी अस्पतालों में पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक सुंदर नगर में कोई टीम नहीं भेजी है। इससे ग्रामीणों में खासा रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रिपोर्ट छिपा रहा है तथा मात्र 43 डेेंगू मरीज दिखाकर लोगों को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड-23 शेखपुरा निवासी दिनेश की डेंगू से मौत हुई है। युवक दिनेश पिछले कई दिनों से बीमार था तथा उसकी प्लेटलेट्स कम हो गई थी। निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी यूनुस अहमद ने बताया कि उसे प्लेटलेट्स चढ़ानी थी, लेकिन पलवल में किट उपलब्ध नहीं हो पाई। जबकि प्लेटलेट्स दान करने के लिए उन्होंने डोनर भी उपलब्ध करा दिया था। उन्होंने बताया कि पलवल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद खराब हैं। उनके अनुसार यदि लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल जाएं तो लोगों की जान बच सकती है। निजी अस्पताल वाले डेंगू के नाम पर जमकर लोगों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, पलवल के गांव सौंदहद, सुंदर नगर, हसनपुर के गांवों के अलावा हथीन के मठेपुर सहित कई गांवों में अब भी बुखार के काफी मरीज हैं। पलवल शहरी क्षेत्र में भी बुखार के काफी मरीज हैं। सरकारी अस्पतालों में भी प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज बुखार की जांच कराने पहुंच रहे हैं। जबकि निजी अस्पतालों में लोगों को बिस्तर तक नहीं मिल रहे हैं। समाजसेवी मनोज छाबड़ा ने बताया कि पलवल में डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के लिए कई सामाजिक संस्थाएं जुटी हुई हैं, लेकिन ब्लड बैंकों में किट उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मांग की है कि इस तरफ ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह का कहना है कि डेंगू से मरने की किसी की खबर नहीं है। पलवल में अब तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। डेंगू के मात्र 43 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा डेंगू के मरीज नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed