{"_id":"6b0b254273191410a40c5d89","slug":"young-scientists-showcased-their-talent-at-the-science-congress-palwal-news-c-25-1-mwt1009-117573-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 27 व 28 नवंबर को आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में नूंह जिले के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और शोध कौशल का प्रदर्शन किया। ‘सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में जिले की दो टीमों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।बाल वैज्ञानिक प्रयान और यथार्थ ने नशे के दुष्प्रभावों तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता पर शोध प्रस्तुत किया। वहीं, दीपक और सोहिल ने फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पाए जाने वाले पारंपरिक औषधीय पौधों और उनके चिकित्सीय महत्व की जानकारी दी। दोनों टीमों ने पावरपॉइंट प्रस्तुति और चार्ट के माध्यम से अपने शोध को प्रभावी ढंग से रखा।
शिक्षक डॉ. महाराणा प्रताप सिंह चौहान और नीलम सांगवान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट तैयार किए। जिला समन्वयक डॉ. कुसुम मलिक और शैक्षणिक समन्वयक डॉ. पवन कुमार ने दल का नेतृत्व किया। जिला शिक्षा अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की।