फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young man's post 'Ask hai Palwal' is going viral

Palwal News: 'पूछता है पलवल' वाली युवक की पोस्ट हो रही वायरल

Sun, 03 Dec 2023 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Young man's post 'Ask hai Palwal' is going viral
-बंद पड़ी ट्रेनों की समय-सारिणी सहित पोस्ट बना डाली सोेशल मीडिया पर
विज्ञापन

-प्लेटफार्म पर बैनर लेकर खड़ा है युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सोशल मीडिया पर इन दिनों ''पूछता है पलवल'' लिखे एक बैनर को पकड़कर खड़े युवक की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। लोग इस पोस्ट को लगातार शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट के माध्यम से युवक द्वारा पलवल से दिल्ली-फरीदाबाद व अन्य रूटों पर चलने वाली लोकल ट्रेनों के बंद होने के बारे में सवाल किया जा रहा है कि आखिर इन लाेकल ट्रेनों को बंद क्यों किया गया है। युवक का इस पोस्ट के माध्यम से कहना है कि इन लोकल ट्रेनों के बंद होने का सीधा असर गरीबों की जेब पर पड़ रहा है। यही कारण है कि यह पोस्ट काफी चर्चित हो रही है और लोग इसे लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि कोरोना काल के दौरान पलवल रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी लोकल ट्रेनों को बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में उनमें से कुछ ट्रेनों को चालू कर दिया गया । अब फिर से एक बार लोकल ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। जिस पर दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। ऐसे में एक युवक एक बैनर बनवाकर उसे लेकर रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ा हो गया। उस बैनर में उस युवक ने लिखा है कि पूछता है पलवल। उसके नीचे बंद पड़ी ट्रेनों के नंबर तथा समयसारिणी लिखी हुई है। उसके नीचे लिखा है कि इन लोकल ट्रेनों के बंद होने से गरीबों को नुकसान हो रहा है। बैनर में लिखा है कि लोकल ट्रेनों को बंद कर गरीबों की जेब काटी जा रही है। सबसे नीचे बैनर पर लिखा है कि आखिर क्यू इन लोकल ट्रेनों को बंद किया गया है। इस तरह से बैनर बनवाकर प्लेटफार्म पर बैनर लेकर खड़े युवक की पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा लाइक किया जा रहा है। अब अन्य लोग भी इस पोस्ट को शेयर कर बंद पड़ी ट्रेनों के बारे में सवाल करने लगे हैं। बता दें कि फिलहाल दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर मेंटनेंस कार्य चलने के कारण कुछ ट्रेनों को बंद किया गया है तथा कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। जिससे पलवल से चलने वाली लोकल ट्रेन बंद हैं तथा अन्य ट्रेनें भी पलवल रेलवे स्टेशन पर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed