फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   yoga capmp

योग शिविरों में उमड़ने लगा योगियों का हुजूम

Wed, 01 Jun 2016 04:41 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 01 Jun 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
yoga capmp
- फोटो :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के  विभिन्न पार्कों और स्कूलों में सुबह व शाम योग शिविर लगाए जा रहे हैं। इन्हीं शिविरों में से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए लोगों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


गांव मडनाका में शिविर का शुभारंभ भारत स्वाभिमान न्यास के हथीन तहसील प्रभारी मास्टर बिजेंद्र व ओमवीर ने किया। इस मौके पर मास्टर बिजेंद्र ने कहा कि योग से तन, मन और आत्मा तीनों शुद्ध  होते हैं। नियमित अभ्यास करने वालों का मन भी शांत रहता है। इसलिए सभी योग को अपने जीवन में अपनाएं।
विज्ञापन


टीकरी ब्राह्मण  में पतंजलि समिति के जिला प्रभारी सुधीर रावत, महिला प्रभारी कुंवरवती, गांव खिरबी में रामअवतार, जगदीश, लोकेश व भोजदत्त ने, गांव फुलवाड़ी में बिजेंद्र, महिला प्रभारी डॉ.कविता, वीरपाल, कर्मचंद व योगेश ने, गांव बिछोर में लोकेश मंगला, गजराज, प्रताप सिंह व शंकर लाल ने, गांव बहीन में दीपक, गांव मानपुर में श्यामवीर, युद्धवीर मास्टर, राजेश, छतर फौजी, हथीन में समिति के हथीन प्रभारी उमेश कुमार, सुनील कुमार ने, अहरवां में अभय व मोनू ने सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम व आसनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं होडल में राजीव गांधी चौक स्थित रेस्ट हाउस में महिलाओं, बच्चों व पुरुषों के लिए तीन-तीन शिविर लगाए जा रहे हैं। जिनमें योग शिक्षक ललित कुमार, लोकेश मंगला, शशी चौहान, मा. प्रताप सिंह व उदयपाल लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। गौरतलब है कि  21 जून को फरीदाबाद के सेक्टर 12 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के लिए करीब सात सौ लोगों का पंजीकरण हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed