{"_id":"575d42fc4f1c1b383e11b70b","slug":"yog-classes-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी भी सीख रहे योग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी भी सीख रहे योग
palwal
Updated Mon, 13 Jun 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार पलवल में भी पलवल डोनस क्लब और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल ने बताया कि गत सोमवार से जिला कारागार अधीक्षक अनिल कुमार और उपाधीक्षक राय साहब के सहयोग सें पतंजलि योग समिति से संबद्ध आर्य यशपाल गोयल रोजाना योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आर्यवीर लायन विकास मित्तल, संजय मित्तल, नवीन गुप्ता, राजेश दिलवाली आदि भी इन कक्षाओं में सहयोग दे रहे हैं। इन कक्षाओं में सभी बंदियों के साथ-साथ कारागार के कर्मचारी भी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर कारागार कर्मचारी डा. महेश, विजय कालडा, अमरजीत, नरेन्द्र, पप्पू, मनोज, सरोज, सहिता आदि उपस्थित रहते है।
विज्ञापन