{"_id":"6107dcea8ebc3e83f56be48e","slug":"yamuna-water-did-not-descend-even-after-three-days-crops-submerged-palwal-news-noi597044041","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी नहीं उतरा यमुना का पानी, फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद भी नहीं उतरा यमुना का पानी, फसलें जलमग्न
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
यमुना में जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी।
- फोटो : Palwal
Link Copied
पलवल। तीन दिन पहले यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर ज्यों का त्यों है। किसानों की फसलें पूरी तरह जलमग्न हैं और यमुना से गांवों की तरफ जाने वाले रास्ते भी पानी से लबालब हैं। नदी के उफान को देखते हुए प्रशासन ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभाग के अधिकारी पिछले तीन दिन से यमुना नदी का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। सोमवार शाम तक पानी कम होने की उम्मीद थी, लेकिन पानी की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
तहसीलदार रोहताश पंवार ने बताया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। हालांकि, यमुना नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से नीचे है। यमुना पट्टी से लगी फसलों में पानी भरा हुआ है। कुछ फसलों के खराब होने की सूचना मिल रही है। यमुना की तरफ जाने वाले सभी रास्ते पानी से भरे हैं। मुनादी करवाकर गांवों में सूचित कर रहे हैं कि यमुना नदी की ओर न जाएं और पशुओं को भी खुला न छोड़े। ग्राम सचिव और पटवारी यमुना पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।