फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Yamuna away from danger mark

Palwal News: खतरे के निशान से दूर यमुना, पहाड़ों पर बारिश से 30 तक जलस्तर बढ़ने की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Yamuna away from danger mark
रविवार सुबह 11,300 क्यूसेक पानी हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर अभी खतरे के निशान से दूर होने के कारण यमुना किनारे रहने वाले लोग सुकून से रह रहे हैं। रविवार को यमुना का अधिकतम जलस्तर 202.30 रहा। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से रविवार सुबह नौ बजे 11,300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका है। हालांकि, बाढ़ नियंत्रण विभाग का कहना है कि इससे अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। अभी मौसम विभाग की ओर से अधिक बारिश की चेतावनी नहीं है।
दिल्ली में ओल्ड रेलवे पुल पर खतरे का निशान 205.33 है। वहीं, चेतावनी स्तर 204.50 है। 10 जुलाई को हथिनीकुंड बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इस दौरान दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के नजदीक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद से पहाड़ों में बारिश की कमी के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना में कम पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

इस सप्ताह 23 जुलाई को दो बजे हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अधिकतम 16 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले एक सप्ताह में यह मात्रा सबसे अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे हथिनीकुंड बैराज से लगभग 11,300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, शाम तक पांच हजार से छह हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed