{"_id":"6adba80902ff48df70018f11","slug":"wrestlers-showcased-their-techniques-at-the-haryana-kesari-palwal-news-c-24-1-pal1008-129485-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हरियाणा केसरी में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हरियाणा केसरी में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
विज्ञापन
हरियाणा केसरी प्रतियोगिता शुरु कराते जिला खेल अधिकारी। विभाग
23 जिलों के 792 पहलवान ले रहे भाग, विजेता को मिलेंगे 1.51 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से आयोजित हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 के दूसरे दिन पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने मुकाबलों में एक-दूसरे के खिलाफ दांव-पेच आजमाए। प्रतियोगिता में 23 जिलों के कुल 792 पहलवान भाग ले रहे हैं। दंगल का समापन शनिवार, 24 अक्तूबर को होगा। समापन समारोह में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यकारी जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर दूसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ करवाया। प्रतियोगिता में सीनियर आयु वर्ग के पुरुष और महिला पहलवान हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार और हरियाणा कुमारी के खिताबों के लिए मुकाबले कर रहे हैं।
खुशवंत सिंह ने बताया कि हरियाणा केसरी के पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 1.51 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, हरियाणा कुमार एवं हरियाणा कुमारी वर्ग में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 31 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सोनीपत में 30 अक्टूबर से होंगे मुकाबले
उन्होंने बताया कि अंडर-17 और अंडर-20 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवानों के लिए 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, सोनीपत में प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 21 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वालों को 11 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वालों को 5,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहलवानों का विवरण
57 किलोग्राम भार वर्ग
अंकित हिसार ने सुमित तथा साहिल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
61 किलोग्राम भार वर्ग
साहिल, रोहतक ने जतिन, कुरुक्षेत्र और सहदेव, पलवल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
65 किलोग्राम भार वर्ग
रवि, सोनीपत ने शाहीन, फतेहाबाद तथा अमन, कुरुक्षेत्र को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
70 किलोग्राम भार वर्ग
सचिन, जींद ने मनजीत और कपिल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
74 किलोग्राम भार वर्ग (फ्रीस्टाइल)
साहिल, भिवानी ने राजेश, कैथल और विनय, करनाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।