फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Work on laying the sewer line has begun in Gangwani.

Palwal News: गंगवानी में सीवर लाइन डालने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Work on laying the sewer line has begun in Gangwani.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। खंड के गांव गंगवानी में जल निकासी की समस्या को लेकर 29 सितंबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद की ओर से गांव में रास्तों पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए सीवर लाइन डालने का काम शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही अधूरी पड़ी नालियों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। गौरतलब है कि गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने और नालियों का निर्माण अधूरा रहने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्तों पर जमा हो जाता था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। कई स्थानों पर नालियां अधूरी पड़ी थीं, जबकि कुछ जगह बनी नालियों से भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी।

ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। अमर उजाला ने 29 सितंबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद अब सीवर लाइन डालने का काम शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद ने बताया कि रास्तों पर जलभराव रोकने के लिए सीवर लाइन डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed