फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   women died in sensational condition, 4 charged

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, चार पर केस

Thu, 06 Aug 2020 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
women died in sensational condition, 4 charged
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव रजपुुरा में एक 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला के पिता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान के जिला अलवर के नौगांव निवासी असरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने अपनी बेटी नाजीमा की शादी दस वर्ष पूर्व पलवल के गांव रजपुरा निवासी अनीस के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उससे संतुष्ट नहीं हुए और प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट भी की गई। नाजीमा को उसके ससुराल पक्ष के लोग एक कार व 3 लाख रुपये नकदी लाने के लिए परेशान करते रहते थे। 4 अगस्त को नाजीमा ने मायके फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे है। 5 अगस्त को मायके पक्ष के लोग उसके ससुराल पहुंचे, तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है और ससुराल पक्ष के लोग फरार थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, ससुर सरफुद्दीन, सास बस्सी व देवर अकरम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पलवल के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed