फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman raped by drinking intoxicants in tea, also grabbed Rs 10 lakh by threatening to make the video viral

चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये भी हड़पे

Sat, 02 Oct 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Woman raped by drinking intoxicants in tea, also grabbed Rs 10 lakh by threatening to make the video viral
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के विरोध पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच जूलरी गिरवी रखवाकर दस लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी एसआई सुरेखा के अनुसार, 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है कि वर्ष 2015 में फेसबुक के जरिये उसकी जान पहचान प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी सोमदत्त शर्मा उर्फ सोनू से हुई थी। 8 अगस्त 2015 को सोमदत्त ने पीड़िता को यह कहकर घर बुलाया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। पीड़िता जब सोमदत्त के घर पर गई तो वह बिल्कुल ठीक-ठाक था। पीड़िता ने कहा कि आप तो बिल्कुल ठीक हो तो सोमदत्त बोला कि चाय पिलाने के लिए बुलाया है। इसके बाद सोमदत्त स्वयं रसोई में जाकर चाय बनाकर लाया। चाय पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। बेहोशी की हालात में सोमदत्त ने दुष्कर्म किया। लगभग आधे घंटे बाद पीड़िता को होश आया तो उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। पीड़िता ने विरोध किया तो सोमदत्त ने अश्लील वीडियो दिखाते हुए वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता लोक-लाज के डर से चुप रही। इसके बाद सोमदत्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच सोमदत्त ने पीड़िता से अलग-अलग तारीख में लगभग दस लाख 50 हजार रुपये भी ले लिए तथा जूलरी गिरवी रखवा दी। 23 अगस्त 2021 को सोमदत्त ने पीड़िता को जबरदस्ती घर बुलाया और दुष्कर्म किया। शांत रहने का कारण पति ने पूछा तो पीड़िता ने 27 सितंबर को सारी घटना बता दी। पति की मदद से पीड़िता ने आरोपी सोमदत्त के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, होडल थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला का अपहरण कर कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता व उसके पति के साथ मारपीट भी की। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed