{"_id":"620d0ae3418cee0148359c8d0e1642d0","slug":"woman-raped-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के दम पर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के दम पर दुष्कर्म
अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 18 Nov 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर तमंचे के दम पर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि 16 नवंबर को वे अपने घर में सोई हुई थी। देर रात किसी ने दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो सामने दीघोट निवासी चमन था।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे पकड़ लिया और तमंचे के दम पर दुष्कर्म किया। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन