फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman murdered in land dispute, neighbor accused

Palwal News: जमीनी विवाद में महिला की हत्या, पड़ोसी पर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered in land dispute, neighbor accused
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले के पिंगौड़ गांव में जमीन के लेन-देन को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका, मूर्ति देवी, का शव गांव से दूर खेतों में बरामद हुआ। उनके बेटे कुलवीर ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। कुलवीर के अनुसार, उसकी मां ने कुछ समय पहले पड़ोसी को अपनी जमीन बेची थी, लेकिन आरोपी ने जमीन की कुल राशि में से केवल 20 हजार रुपये ही चुकाए थे। जब मूर्ति देवी ने शेष राशि की मांग की, तो आरोपी ने उन्हें धमकाया और दुर्व्यवहार किया। 5 मार्च को मूर्ति देवी जब पैसे मांगने आरोपी के घर गईं, तो आरोपी और उसके दो साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 6 मार्च की सुबह करीब 9 बजे आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।

खेतों में मिला शव
घटना के बाद कुलवीर ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब वह अपने भतीजे नीरज के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रहा था, तभी सूचना मिली कि गांव के पास के खेतों में उसकी मां मूर्ति देवी का शव पड़ा हुुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed