{"_id":"6766be60fa6aea4a4e004e4b","slug":"woman-misdeed-for-three-years-by-giving-her-intoxicants-in-hathin-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों की काली करतूत: बर्थडे पार्टी के बहाने घरों में घुसते, फिर लूटते आबरू; कई महिलाओं को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों की काली करतूत: बर्थडे पार्टी के बहाने घरों में घुसते, फिर लूटते आबरू; कई महिलाओं को बनाया हवस का शिकार
Sat, 21 Dec 2024 06:41 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 21 Dec 2024 06:41 PM IST
सार
पलवल के पास हथीन में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपी पीड़िता को तीन साल से ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किाय और फिर वीडियो बनाकर वायरल भी किया।
विज्ञापन
Akash crime
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उपमंडल के गांव निवासी महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता ने बहीन थाना में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि तीन साल पूर्व कर्मवीर एवं सोनू ने उसके घर पर आकर नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो एवं फोटो खींच लिए। आरोपियों ने इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी पीड़िता को कहने लगे कि वीडियो वायरल कर देंगें। आरोपियों ने महिला से तीन साल में एक लाख रुपये भी हड़प लिए। इसके बाद महिला ने जब रुपये देने बंद कर दिए तो आरोपियों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के पति को एक व्यक्ति ने वायरल वीडियो दिखाई। इसके बाद पीड़िता के पति ने पीड़िता से इस बारे में पूछा तो पीड़िता ने पति को सब कुछ बता दिया। महिला के पति ने आरोपियों के फोन चेक किए तो उसमें गांव की अन्य महिलाओं के अश्लील वीडियो एवं फोटो मिले।
विज्ञापन
महिला के पति ने बताया कि आरोपी ऐसी महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं जोकि घर में अकेली रहती हैं। आरोपी उन घरों में घुसकर जन्मदिन बताकर उनके घर कोल्ड ड्रिंक, केक जैसे पेय पदार्थ लेकर जाते हैं। वहां महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो एवं फोटो खींच लेते हैं, बाद में उनको ब्लैकमेल करते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।