फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman dies after being hit by a truck

Palwal News: केएमपी पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बच्चे की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a truck
मृतक नीतू की फाइल फोटो। परिजन
धारूहेड़ा में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती थीं उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह नौ बजे सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनका नौ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब महिला सड़क किनारे खड़ी थीं। तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी नीतू (35) के रूप में हुई है। वह धारूहेड़ा में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करती थीं। हादसे के समय वह अपने पति और बच्चे के साथ धारूहेड़ा से अलीगढ़ जा रही थीं। हादसे के बाद घायल बच्चे को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अलीगढ़ ले गए।
विज्ञापन


जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मृतका के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केएमपी पर लगातार हादसे
मंडकोला के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क के बीच बिना संकेतक खड़े अज्ञात वाहन से ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक राजेश की मौत हो गई। वह कोलकाता से सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हथीन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

कोट
ट्रैफिक पुलिस, डीएचबीवीएन, आबकारी विभाग, जिला नगर योजनाकार और केएमपी/केजीपी प्रोजेक्ट डायरेक्टर को जांच व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों को कार्रवाई की तीन दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। -डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article