फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman and girl raped by mixing intoxicants in cold drink

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला और युवती से दुष्कर्म

Sun, 05 Sep 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Woman and girl raped by mixing intoxicants in cold drink
पलवल। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला और युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला थाना पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों पर दो महिलाओं सहित आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक महिला (30) ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह आशा वर्कर है। पीड़िता का पति काम के सिलसिले से अक्सर घर से बाहर रहता है और वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। 19 अगस्त को बच्चे स्कूल गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे होडल की पांडवन कॉलोनी निवासी दीपक व आशिक घर के अंदर आए और कोल्डड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद दीपक ने दुष्कर्म किया और आशिक ने वीडियो बनाई। दोनों आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 20 अगस्त को दीपक और आशिक फिर घर पर आए और कहने लगे कि या तो 50 हजार रुपये दो, वरना अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता ने इधर-उधर से मांग कर आरोपियों को 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों की उगाही जारी रही। पीड़िता ने और रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने वीडियो को पलवल की एक कॉलोनी निवासी महिला के पास भेज दिया। इसके बाद महिला पीड़िता के पास आई और एक लाख रुपये की मांग करने लगी। पीड़िता ने रुपये देने से मना कर दिया तो आरोपी महिला राजो, दीपक व आशिक ने मिलकर वीडियो को कई लोगों के पास भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

उधर, 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि बृहस्पतिवार की सुबह 3 बजे वह कमरे में सो रही थी। इसी दौरान हथीन के छायसां गांव निवासी तुफैद और आदील घर के अंदर आए और मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठाकर बाहर ले आए और बाइक पर बैठाकर कहीं ले गए। रास्ते में जमालू नाम का व्यक्ति मिला, जिसने कहा कि इसे कहीं सुनसान जगह पर ले जाओ। इसके बाद एक कमरे में तुफैद ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और आदील ने वीडियो बनाई। पीड़िता ने शोर मचाया तो तुफैद की मां हन्नफ मौके पर आ गई, जिसने कहा कि इसे मत छोड़ना और कहीं बाहर ले जाओ। तुफैद और आदील ने पीड़िता की आंखों पर पट्टी बांधी और बाइक पर बैठाकर ले गए। पीड़िता ने आंखों से पट्टी हटाई तो उसने स्वयं को नूंह में एक शटर वाले के पास पाया, जिसका नाम जफरू था। जफरू ने पीड़िता और तुफैद को गाड़ी में बैठाया और कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई और होश में आई तो अपने आप को कमरे में बंद पाया। जहां पर तुफैद ने दोबारा दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद खेत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed