फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ????? ??Woman accuses husband of rape

विवाद के चलते मायके में रह रही महिला से पति ने ही किया दुष्कर्म

Thu, 29 Jul 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
????? ??Woman accuses husband of rape
पलवल। महिला पुलिस ने एक व्यक्ति पर अपनी ही पत्नी के साथ उसके मायके में जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वह मायके में बच्चों को लेकर रह रही है। पुलिस में शिकायत करने पर उसे तथा उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी देकर गया।
विज्ञापन

महिला थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी व दामाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसे सुलझाने के लिए दोनों तरफ सेे पुलिस में शिकायत दी गई थी। जिसके बाद उसकी बेटी अपने बच्चों के साथ मायके में ही आकर रहने लगी। आरोप है कि 27 जुलाई को उसका दामाद उनके घर पर अपनी पत्नी से मिलने आया। उन्होंने अपनी बेटी व दामाद को छत पर बने कमरे में बात करने के लिए भेज दिया, ताकि दोनों के बीच का विवाद सुलझ जाए।
विज्ञापन

जब दामाद वापस चला गया तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उनकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी थी तथा उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। होश आने पर उनकी बेटी ने बताया कि उसके पति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते हुए उसे वह पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भी गया है। पुलिस अधिकारी रेणु ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed