{"_id":"56f810204f1c1b7a53f14d62","slug":"without-the-toll-from-the-june-kmp-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तक बिना टोल टैक्स करें केएमपी से सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून तक बिना टोल टैक्स करें केएमपी से सफर
ब्यूरो/अमर उजाला,पलवल
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
केएमपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की मनोहर सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के मानेसर से पलवल तक के हिस्से का कार्य पूरा कर लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पांच अप्रैल को इसका उद्घाटन करके इसे जनता को समर्पित करेंगे। सीएम मनोहर लाल ने 31 मार्च तक इसका कार्य पूरा करने का एलान किया था। अब विभिन्न विभागों की सात टीमें सड़क के साज सज्जा के कार्य को फाइनल टच देने के कार्य में जुटी हुई हैं। इस मार्ग पर जून तक बिना टोल टैक्स के सफर कर सकते हैं, इसके बाद टैक्स लगेगा।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की बहुआयामी योजना केएमपी एक्सप्रेस वे की योजना वर्ष 2004 में तत्कालीन इनेलो सरकार में बनी थी। जिसका आरंभ वर्ष 2006 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। लेकिन अब 10 वर्ष बाद यह योजना सिरे चढ़ सकी है। एक्सप्रेस वे को पहले चार लेन का बनाया जाना था, जिसे सीएम मनोहर लाल ने छह लेन बनाने की घोषणा करते हुए 31 मार्च तक पूरा करने का एलान किया था।
विज्ञापन
चार टोल नाके, जुलाई से देना होगा टैक्स
-पलवल से मानेसर तक के 53 किलोमीटर तक के सफर में चार टोल नाके बनाए जाएंगे। जो कि पलवल में गांव रतीपुर के पास, दूसरा सोहना-नूंह रोड पर नीचे की तरफ, तीसरा सोहना तावडू रोड पर नीचे की तरफ व चौथा मानेसर पर बनाया जाएगा। पलवल से चलने वालों के लिए टोल रतीपुर से पंचगांव तक करीब 53 किलोमीटर लंबाई का होगा, लेकिन यहां से गुजरने वालों मुसाफिरों के लिए सुकून की बात यह है कि फिलहाल जून तक वे बिना किसी टोल टैक्स के सफर कर सकेंगे। विभाग के एक्सईएन सुरेंद्र सिंह देशवाल के अनुसार दो महीने तक यह निरीक्षण किया जाएगा कि यहां से गुजरने वाले वाहनों की औसत संख्या कितनी रहती है।
विज्ञापन
प्रत्येक 40 किलोमीटर पर होंगी जन सुविधाएं
-एक्सप्रेस वे पर चलने वाले मुसाफिरों के लिए हर 40 वें किलोमीटर पर जन सुविधाएं मुहैया हाेंगी। जिनमें पेट्रोल पंप, रेस्तरां व शौचालय तथा पेयजल की सुविधा रहेगी। इसके अलावा यहां पर हरियाली का भी पूरा प्रबंध किया जा रहा है ताकि मुसाफिर प्रदूषण रहित सफर का आनंद ले सकें।
सुरक्षा होगी बड़ी चुनौती
-केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कानून व्यवस्था कायम रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। अभी तक इस रोड पर बदमाशों व लूटेरों का आतंक रहा है। आए दिन यहां लूट की वारदात होती रहती हैं। अभी तक यह सभी अनसुलझी हैं, लेकिन पुलिस ने लूट की योजना बनाते जरूर कई लोगों को पकड़ा है। हालांकि इस पर पुलिस के आला अधिकारी कहते हैं कि अभी तक सड़क विधिवत रुप से शुरू नहीं हुई थी, जिसके चलते रोड पर अंधेरा रहता था, इक्का दुक्का वाहन यहां से गुजरते थे। इसके चलते बदमाश वारदात कर फरार हो जाते थे, लेकिन जब रोड चलनी शुरू हो जाएगी तो बदमाशों पर भी लगाम लग जाएगी।