फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   without mask omicorne will affect

मास्क पहनने से हमारा सांस घुटता है, हम नहीं पहनेंगे, हमें कोई खतरा नहीं

Fri, 03 Dec 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
without mask omicorne will affect
पलवल। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की भारत में दस्तक होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पुलिस व प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग जहां लोगों को जागरूक करने में जुट गया है, वहीं पुलिस अधीक्षक ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के चालान काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि पुलिस अधीक्षक के इन आदेशों की अभी तक पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई पालना नहीं की गई है। लोगों में भी ओमिक्रॉन का डर बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहा है। लोग खुलकर सड़कों पर बेखौफ घूम रहे हैं। किसी के मुंह पर फेस मास्क नजर नहीं आता। स्वास्थ्य विभाग बार-बार प्रशासन व पुलिस को लोगों को मास्क पहने के लिए सख्ती से पालना कराने को पत्र लिख रहा है।
विज्ञापन

समय: सुबह 11 बजे
स्थान दिल्ली-आगरा राजमार्ग
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा मास्क न पहनने वालों के चालान काटने के दिए गए आदेशों पर अभी तक पुलिस विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नजारा देखने को मिला कि शहर में लोग बिना मास्क तथा बिना सोशल डिस्टेंसिंग के वाहनों में घूम रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर ऐसे ही एक टाटा-407 गाड़ी में आधा दर्जन से अधिक लोग एक दूसरे से बिल्कुल सटकर बिना मास्क लगाए जाते देखे गए, लेकिन ये पुलिस कर्मियों को दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

समय: 11.30
स्थान: आगरा चौक
आगरा चौक पर जहां काफी पुलिस कर्मी तैनात थे, वहां भी लोग बिना मास्क के घूमते दिखाई दिए। स्कूलों से पढ़कर लौट रहे बच्चे भी बिना मास्क के झुंडों में घूमते दिखाई दिए। इन बच्चों से जब मास्क का पूछा गया तो उनका कहना था कि मास्क पहनकर नहीं चला जाता। मास्क पहनने से सांस घुटने लगता है। उन्होंने कोरोना के प्रति भी अनभिज्ञता दिखाई तथा कहा कि उन्हें कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: 11.45
स्थान: जिला नागरिक अस्पताल पलवल
स्वास्थ्य विभाग वैसे तो प्रशासन व पुलिस विभाग को पत्र लिखकर लोगों से मास्क पहनने के लिए सख्ती से पालन कराने की बात कर रहा है, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में ही उपचार के लिए आ रहे मरीजों व उनके परिजनों पर मास्क पहनने के लिए कोई दबाव नहीं डाला जा रहा है। न ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और नही उन्हें जागरूक किया जा रहा है। यहां तक कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों व उनके परिजनों को मास्क तक उपलब्ध नहीं करा रहा। ऐसा ही नजारा अस्पताल में देखने को मिला, जहां किसी के पास मास्क नहीं था।
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन बेहद खतरनाक है। इससे बचाव में ही सुरक्षा है। ऐसे में लोगों को अपना बचाव रखना चाहिए तथा घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना चाहिए। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए। हमने इसके लिए प्रशासन व पुलिस विभाग को भी लिखा है।

- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन पलवल
पलवल जिले के सभी थाना व पुलिस चौकी प्रभारियों के अलावा यातायात पुलिस प्रभारी को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे अपनेे-अपने क्षेत्र में कोविड नियमों की पालना कराएं। बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटे जाएं तथा कार्रवाई की जाए। पहले उन्हें जागरूक किया जाए। उसके बाद भी न मानने वालों के चालान काटकर कार्रवाई की जाए।
- राजेश दुग्गल, जिला पुलिस अधीक्षक पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed