फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Within an hour, the Chief Minister managed to reach out to the Muslim community along with the Jats.

Palwal News: एक घंटेे में ही जाटों के साथ मुस्लिम समाज को भी साध गए मुख्यमंत्री

Thu, 13 Apr 2023 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Within an hour, the Chief Minister managed to reach out to the Muslim community along with the Jats.
कैप्शन: 7- हथीन उपमंडल के गांंव रूपडाका में शहीद मीनार पर पुष्प अर्पित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन

कैैप्शन: 8- मुस्लिम समाज के बुुजुर्गों को मालाएं पहनाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
कैप्शन: 9- हथीन शहर में कुंडा मंदिर मेंं पूजा करते मुुख्यमंत्री मनोहर लाल
रूपडाका की शहीद मीनार पर पुष्प अर्पित कर और मुस्लिम समाज के बुुजुर्गों को माला पहनाकर मुस्लिम प्रेम दर्शाया
शहीद मीनार के जीर्णोद्वार के लिए पांंच लाख रुपये की राशि भी दी
अनूप पाराशर
पलवल। भाजपा से अलग-अलग रहने वाले मुस्लिम समाज और जाटों को साधने का काम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलवल जिले में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान बखूबी किया है। बुधवार को जहां जिले में जाटों का गढ़ माने जाने वाले भुडेर पाल के बड़े गांव धतीर, मंंडकौला, बहीन बंचारी व औरंगाबाद में ठेठ हरियाणवीं भाषा में संंवाद कर विपक्षी दलों के नाम लिए बिना कटाक्ष कर जाटों के हित की बात कर उन्हें साधने का काम किया, वहीं बृृहस्पतिवार को सुबह मेवात क्षेत्र के बड़े गांव उटावड़ में अपना जनसंवाद कार्यक्रम शुरू करने से पहले मेवातियों की शहादत स्थली माने जाने वाले गांव रूपडाका में पहुंचकर जहां पहले शहीद मीनार पर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए मेवातियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, वहीं मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पुष्प मालाएंं लिए खड़े मेव समाज के बुुजुर्गों के हाथों से मालाएं लेकर उन्हें खुद पहनाया तथा मेवाती भाषा का इस्तेमाल कर मुस्लिम समाज के लोगों का दिल जीतने का काम किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ऐसा करने से वहां मौजूद मुस्लिम व मेव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के जयकारे लगाने शुरू कर दिए।
105 फीट ऊंची मीनार पर पुष्प अर्पित कर नवीनीकरण के लिए दिए पांच लाख रुपये
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उटावड़ संवाद कार्यक्रम में पहुंचने से पहले एकाएक अपना रूट बदलवा दिया तथा बीच रास्ते में स्थित रूपडाका गांव में अपना काफिला रूकवा लिया। रूपडाका गांव के मुस्लिम समाज के लोग पहले से ही मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए वहां मालाएं लेकर खड़े थे, जिन्हें देख मुख्यमंत्री वहांं रूके। वहां पहुंचकर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा रूपडाका में स्थित 105 फीट ऊंची शहीद मीनार पर पुष्प अर्पित कर उन सभी मुस्लिम व मेव समाज के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपनी शहादत देश के लिए दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज के देश की आजादी में योगदान को कोई नहीं भुुला सकता। 105 फीट ऊंची मीनार पर पुष्प अर्पित कर नवीनीकरण के लिए दिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

वहीं मुुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार की देर शाम हथीन शहर में स्थित कुंडा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा मंदिर में माथा ठेका। उन्होंने मंदिर के महंत से आशीर्वाद लिया तथा मंदिर में मौजूद हिंदू समाज को भी अपने साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों को धार्मिक उपदेश देकर भी मुुग्ध करने का काम किया। वहीं मुख्यमंत्री ने मुस्लिम बाहुल्य बड़े गांंव उटावड़ में भी आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुस्लिम समाज को साधने का पूरा प्रयास किया तथा उनकी मांग पर उटावड़ में 66 केवी का नया बिजली सब स्टेशन बनाने की घोषणा की। ग्राम पंचायत से शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने को कहा, ताकि वहां सब स्टेशन का निर्माण करा उटावड़ व आसपास के मुस्लिम बाहुल्य गांंवों में बिजली समस्या को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed