फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Wife killed for refusing to go to in-laws' house

ससुराल जाने से इनकार पर पत्नी को मार डाला

Thu, 28 Apr 2022 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Wife killed for refusing to go to in-laws' house
पलवल। राजीव नगर में घरेलू कलह के कारण पति ने 35 वर्षीय पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। पति उसे अपने गांव ले जाना चाहता था, परंतु महिला इनकार कर रही थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। कैंप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किठवाड़ी पुल चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह तेवतिया के मुताबिक राजीव नगर की गली नंबर 13 निवासी रघुबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत कहा है कि किराये पर उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के थाना सासनी अंतर्गत नदोना नंगला लच्छी निवासी रंजीत अपनी पत्नी नवीता के साथ रहता है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। छोटी-छोटी बातों पर रणजीत पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। 27 अप्रैल को सुबह आठ बजे रणजीत मजदूरी पर गया, परंतु दो घंटे बाद ही वापस आ गया। घर आकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। रणजीत से पूछने पर बताया कि वह नवीता को अपने साथ गांव ले जाना चाहता है, परंतु वह मना कर रही है। दोनों को शांत करा दिया और दोनों बाहर चले गए। रात को करीब 11 बजे वापस लौटे। आते ही दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन

रात के करीब डेढ़ बजे कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मकान मालिक ऊपर पहुंचा तो कमरा बंद था। कमरे को खुलवाया तो रणजीत ने बताया कि उसके नवीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना बताकर आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि महिला पश्चिम बंगाल के जिला नंदाग्राम की रहने वाली थी। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक कोई भी परिजन नहीं पहुंचा है। शव को पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।

पांच साल पहले नवीता से किया था विवाह
मृतका नवीता पश्चिम बंगाल के जिला नंदीग्राम के रानी चौक की रहने वाली थी। नवीता की पहली शादी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी देवकी नंदन के साथ हुई थी। पहली शादी से उसके दो बच्चे हैं। पांच साल पहले पति से झगड़ा होने पर महिला नाराज होकर अलीगढ़ बस अड्डा पर आ गई। महिला भूखी-प्यासी हालत में घूम रही थी। उसकी मुलाकात हाथरस निवासी रणजीत से हुई। रणजीत नवीता को अपने साथ गांव ले गया, जहां उन्होंने शादी कर ली। रणजीत मकानों पर पुताई का काम करता है। पांच माह पहले उसने पलवल में किराये का कमरा ले लिया और अपनी पत्नी के साथ आकर रहने लगा। पड़ोसियों के अनुसार रणजीत अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसलिए उसे अपने साथ गांव ले जाना चाहता था। कई दिनों से इस बात को लेकर उनका विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed