{"_id":"627a97f67110b909440a21b8","slug":"widow-pension-withdrawn-with-fake-thumb-palwal-news-noi6477794172","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अंगूठा लगाकर निकाल ली विधवा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अंगूठा लगाकर निकाल ली विधवा पेंशन
विज्ञापन
पलवल। विधवा ने बैंककर्मियों पर चार माह की पेंशन डकारने का आरोप लगाया है। यह पेंशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से दी जाती है। गांव जटौली की रहने वाली विधवा अपनी पेंशन लेने के लिए बैंक के चक्कर काट रही हैं। बैंक कर्मी उसकी पेंशन निकाले जाने की बात कहकर उसे टाल देते हैं। महिला का आरोप है कि बैंक कर्मचारी मिलीभगत कर फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान लगाकर उसकी पेंशन हड़प रहे हैं। महिला ने इस बारे में सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को पेंशन की राशि हड़पने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव जटौली निवासी जयवंती ने बैंक प्रबंधन को दी शिकायत में कहा है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से प्रति माह विधवा सम्मान राशि मिलती है। करीब चार माह पहले सड़क दुर्घटना में उसका पैर टूट गया था, इसलिए वह अपने बेटे के पास पलवल में रह रही थी। पीछे से बैंक कर्मचारी फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान से उसकी पेंशन को निकाल रहे हैं। मंगलवार को वह पेंशन राशि लेने गई तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि राशि निकाल ली गई है। बीते माह सात अप्रैल को भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेंशन निकाल ली। महिला का कहना है कि वह पैर टूटने की वजह से वह चल फिर नहीं सकती है। अपने बेटे को साथ लेकर बैंक मे सम्मान राशि लेने के लिए जाती हूं तो बताया जाता है कि राशि निकाल ली गई।
एक महिला ने पेंशन निकाले जाने की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी बंद पड़े हैं। जांच के लिए महिला के अंगूठे का निशान की पहचान करवाई जाएगी। पहचान रिपोर्ट के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। कैशियर ने विधवा की सम्मान राशि को हड़पने से इनकार किया है।
विज्ञापन
- सत्यपाल, शाखा प्रबंधक, सहकारी बैंक